Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला भामरवासी के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

,

परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला भामरवासी के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

बीडीके अस्पताल के फव्वारा सर्किल का भी करेंगे लोकार्पण

झुंझुनूं, राज्य सरकार में परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बृजेंद्र ओला कल झुंझुनूं आएंगे। वह सुबह 10 बजे भामरवासी में स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जिसके बाद वे 2 बजे झुंझुनूं सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद वे फतेहपुर के बीबीपुर बड़ा में विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। जहां से शाम को वापस सर्किट हाउस आएंगे। रविवार को परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बृजेंद्र ओला झुंझुनूं शहर के एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे, वहीं राजकीय बीडीके अस्पताल के फव्वारा सर्किल के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इसके बाद वे रविवार को दोपहर 2 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे।