Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पेड़ पौधे हमें प्राणवायु देते है – जिला उपाध्यक्ष ढूकिया

,

पेड़ पौधे हमें प्राणवायु देते है – जिला उपाध्यक्ष ढूकिया

मलसीसर में पौधरोपण अभियान शुरु

झुन्झुनूं, भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश नेतृत्व के अनुसार 18 जुलाई से 31 जुलाई तक पौधारोपण अभियान के अंतर्गत आज मलसीसर मण्डल में शहीद गजराज सिंह निर्वाण स्मृति स्थल में अशोक का पेड़ लगाकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया के मुख्य आतिथ्य में वृक्षारोपण कार्य का शुभांरभ किया गया। इस अवसर पर ढूकिया ने वृक्षो का महत्व बताया कि पेड़ पौधे हमें प्राणवायु देते है। वृक्षों के बिना प्राणी मात्र की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए। इन्हीं पेड़ पौधों से हमें जल की प्राप्ति भी होती है, कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं, इसलिए हमें अपने आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ वातावरण, जल हेतु पेड़-पौधों को सहेज कर रखना होगा। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य भवानी सिंह शेखावत, मण्डल अध्यक्ष सुधीर चौमाल, आईटी संयोजक विरेन्द्र सिंह राणा, करणी सेना तहसील अध्यक्ष भंवर सिंह निर्बाण, शंकर सिंह निर्बाण, भवानी सिंह निर्बाण, रधुराज सिंह, जीवराज ने पौधारोपण में सहयोग किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur