Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / संविदाकर्मी मनीष सैनी की याद में श्रद्धांजलि सभा का अयोजन

संविदाकर्मी मनीष सैनी की याद में श्रद्धांजलि सभा का अयोजन

झुंझुनूं, संविदाकर्मी मनीष सैनी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियों ने मंगलवार शहीद पार्क में श्रद्धांजलि सभा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। चिकित्सा विभाग के संविदा कर्मियों के जिलाध्यक्ष ललित जागिड़ ने बताया कि संविदा कर्मी स्व मनीष सैनी ने सरकारी सिस्टम के शोषण के चलते हताश होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह फैसला कोई आसान नहीं होता। यह संविदा कर्मियों की उपेक्षा की चरम सीमा है। हमारी सरकार ने मांग है कि राजस्थान संविदा रूल्स 2022 के तहत जो भी संविदा कर्मी नियमित के हकदार हैं उन्हे तुरन्त नियमित किया जाना चाहिए ताकि कोई दूसरा मनीष सैनी शोषण से तंग आकर अपनी जीवन समाप्त न करे। इस अवसर पर चिकित्सा विभाग सहित विभिन्न विभागों के संविदा कर्मी शामिल हुए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur