Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जिले में 336 ‘‘शिला फलकमो’’ पर 695 से अधिक वीरों केे नामों का अंकन कर किया नमन

जिले में 336 ‘‘शिला फलकमो’’ पर 695 से अधिक वीरों केे नामों का अंकन कर किया नमन

‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ अभियान मे

झुन्झुनू , देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव के समापन को कार्यक्रम के रूप में मनाए जा रहा है ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ अभियान के अन्तर्गत संस्कृति व उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास के लिए एक राष्ट्रव्यापी और लोगों के नेतृत्व वाली पहल के रूप में मनाया जा रहा हैं। जिले मैं सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयो पर शुक्रवार को 336 शिला फलकमो पर 695 से अधिक वीरों के नाम अंकित किए गए। बुधवार को जिले के 980 गावो में पंच प्राण शपथ के रूप में मुट्ठी भर माटी की शपथ, वसुधा वंदन के रूप में अमृत सरावरों एवं जलाशयों के पास 75 स्थानीय पौधों का रोपण कर अमृत वाटिका का निर्माण, वीरों के वंदन के रूप में स्थानीय रीति रिवाज के अनुसार स्वतंत्रता सेनानियों, वीरांगनाओं एवं उनके परिवार के सदस्यों का सम्मान कर ध्वजारोहण एव राष्ट्रगान किए गए।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी के अनुसार जिले मै ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ कार्यक्रम 9_15 अगस्त पंचायत समितियां, ग्राम पंचायत वं गांव स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर एक शिला पट्टिका ‘‘शिला फलकम’’ पर वीरों केे नामों का निर्धारित प्रारूप में अंकन कर वीरों को नमन किया गया। ग्रामो से अमृत वाटिका की एक कलश माटी ग्राम पंचायत तक लायी गई। तैयार अमृत वाटिका से एक कलश तैयार कर ब्लॉक स्तर तक लाया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर ग्राम पंचायतों से लाई गयी माटी से तैयार अमृत वाटिका से स्थानीय पौधा रोपकर एक कलश तैयार किया जाएगा। ब्लॉक स्तर से नेहरू युवा केन्द्र, स्वयंसेवकों या जनप्रतिनिधियों आदि द्वारा पौधा लगे इस मिट्टी के कलश को नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए ले जाया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur