Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जेजेटी में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजली अर्पित की

जेजेटी में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजली अर्पित की

स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया

झुंझुनू, श्री जगदीश प्रसाद झाबरमल टिबरेवाला विश्वविद्यालय में गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष में गांधी स्टडी सर्किल , एनसीसी, एन.एस.एस, तथा कला एवं मानविकी संकाय के संयुक्त तत्वाधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण का शुभारंभ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र सिंह ढुल, डायरेक्टर स्टेट इंजी. बालकृष्ण टिंबरेवाला कुलसचिव डॉ. अजीत कुमार, डीन डॉ. राम दर्शन फोगाट,एच आर डॉ. महेश सिंह राजपूत, एनसीसी प्रभारी डॉ. अरुण कुमार, फाइनेंस ऑफिसर डॉ. अमन गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी डॉ.रामनिवास सोनी शोध निर्देशक कपिल जानू, डॉ इकराम कुरैशी द्वारा प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधितकरते हुए डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए समस्त भारतीयों को उनके आदर्शों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया और कहा की गांधी जी का सत्य और अहिंसा का सिद्धांत न केवल भारत अपितु संपूर्ण विश्व को मार्गदर्शन दे रहा है हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए ,साथ ही स्वच्छता ही जीवन है पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छ वातावरण के महत्व को समझाया l शास्त्री जी के सादगी पूर्ण जीवन और उनके द्वारा दिए गए जय जवान जय किसान के नारे का महत्व बताया और कहा कि हम इन महान विभूतियों के उच्च आदर्शो को अपनाकर ही विकसित भारत के सपने को साकार कर सकेंगे । कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें निबंध प्रतियोगिता जिसका शीर्षक महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री का राष्ट्र निर्माण में योगदान ,प्रश्नोत्तरी ,भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सक्रिय भाग लिया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व स्काउट गाइड के स्वयंसेवकों द्वारा चुरैला गांव की पुलिस चोकी भवन व विश्वविद्यालय प्रांगण की साफ सफाई कर श्रमदान किया और आसपास के परिवेश को हमेशा स्वच्छ रखने की शपथ ली l
कार्यक्रम का संचालन गांधी स्टडी सर्किल की प्रभारी व राजनीतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ सुशील दुबे ने किया। इस अवसर पर NCC, NSS स्काउट /गाइड के प्रभारी (B.Ed) शिक्षा विभाग के प्राचार्य डॉ. रामप्रताप सैनी, रेडियो डायरेक्टर सुश्री मंजरी मिश्रा सभी विभागों के विभागाध्यक्ष समस्त स्टाफ कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur