Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / तेजा दशमी पर लोक देवता वीर तेजाजी को किया नमन

तेजा दशमी पर लोक देवता वीर तेजाजी को किया नमन

सूरजगढ़, चोटिया कॉम्प्लेक्स सूरजगढ़ में जाट समाज के अध्यक्ष जगदेवसिहं खरड़िया की अध्यक्षता में धर्म रक्षक व समाज सुधारक लोक नायक वीर तेजाजी के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। सभा में वीर तेजाजी के छायाचित्र पर पुष्पित कर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जगदेव सिंह खरड़िया व आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने वीर तेजाजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा समाज हित में किये गये कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। वीर तेजाजी सच्चे धर्मनिष्ठ, गौरक्षक, देशभक्त व वचन के पक्के थे। वे समाज के लिए एक आदर्श थे। खरनाल व सुरसुरा में तेजाजी के भव्य मंदिर हैं। सर्प के काटे हुए व्यक्ति को वहां ले जाने पर ठीक हो जाता है। वीर तेजाजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद किसान गोष्ठी की गई।

इसमें यमुना जल हमारा हक कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया। आठ अक्टूबर को जिला कलेक्ट्रेट के सामने विशाल धरना व प्रदर्शन के लिए गाँवों में जाकर सम्पर्क करके अधिक से अधिक संख्या में झुंझुनूं पहुंचने के लिए लोगों को प्रेरित किया जायेगा। जिससे सरकार पर यमुना के जल के लिए दबाव बनाया जा सके। कार्यक्रम का संचालन सचिव शिवदान सिंह भालोठिया ने किया। इस अवसर पर पूर्व वाईस चेयरमैन विश्वनाथ पुजारी, पहलवान विजेन्द्र शास्त्री, कॉमरेड हुकमसिंह, नरेंद्र मान, धर्मपाल गाँधी, रतन सिंह खरड़िया, राजेश गोदारा, करणसिहं दिवाच, रमेश लोहान, पप्पू चौधरी, राधेश्याम चिरानिया, सज्जन कटारिया, ओमप्रकाश सेवदा, अजय नेहरा,जगतसिहं नेहरा, श्रवण भाम्बू, मनोज फोगाट, राजकुमार कुल्हारी, श्रीराम ठोलिया, बनवारी भाम्बू, नवीन काजला, सांवरमल मेघवाल आदि अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया ने सभी का आभार व्यक्त किया।