Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बालिका विद्यालय काजड़ा में हुआ तिरंगा स्मारक का लोकार्पण

बालिका विद्यालय काजड़ा में हुआ तिरंगा स्मारक का लोकार्पण

सूरजगढ़, क्षेत्र के ग्राम काजड़ा में संचालित सेठ खूबचंद बैजनाथ काजड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में तिरंगा स्मारक का लोकार्पण सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार व पिलानी विधायक पितराम सिंह काला के कर कमलों द्वारा हुआ। तिरंगा स्मारक का निर्माण स्वर्गीय रतनी देवी पत्नी स्वर्गीय राधेश्याम की पुण्य स्मृति में दत्तक पुत्र रामकृष्ण जोशी निवासी काजड़ा एवम् स्वर्गीय महेंद्र सैन पुत्र स्वर्गीय मालाराम सैन की पुण्य स्मृति में अनुज संजय सैन निवासी भापर ने करवाया। लोकार्पण समारोह में शेर सिंह पूर्व प्रधान, मंजू तंवर सरपंच काजड़ा, सत्यवीर सिंह धतरवाल प्रतिनिधि जिला परिषद सदस्य, अमीलाल सरपंच जीणी, बच्चन सिंह शेखावत सरपंच लीखवा, संदीप डैला सरपंच काकोडा, कृष्ण कुमार गांधी सरपंच बडसरी का बास, बली सिंह सरपंच उरीका, रणवीर सिंह सरपंच कुलोठ खुर्द, राजकुमार सरपंच प्रतिनिधि फरट, शीशराम सरपंच अडूका, संजय योगी ब्लॉक अध्यक्ष बलौदा, ममता यादव पीईईओ, महिपाल सिंह प्रधानाचार्य, अनीता यादव प्रधानाध्यापिका, आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी, युवा जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय मील, समाजसेवी इंद्र सिंह शिल्ला आदि अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। तिरंगा स्मारक लोकार्पण के बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गायन सहित रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। पंचायत के गणमान्य लोगों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण व साफा पहनाकर स्वागत किया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि वे बिरले व्यक्ति होते हैं, जो अपनी पुण्य कमाई से समाज हित में कार्य करते हैं। काजड़ा गाँव की धरा भामाशाहों की धरा है। इस मिट्टी को मैं नमन करता हूँ। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए पिलानी विधायक पितराम सिंह काला ने कहा कि काजड़ा शिक्षा स्थली सहित दानवीरों की भूमि है, यहां से निकलकर बहुत सारे लोगों ने इस देश में ही नहीं बल्कि विश्व में भी नाम कमाया है। ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। पिलानी विधायक पितराम सिंह काला ने 15 लाख के विकास कार्यों की घोषणा की। संस्था प्रधान महिपाल सिंह ने अतिथियों के स्वागत में उद्बोधन दिया। समारोह में विधायक प्रतिनिधि महावीर सैनी, कैलाश नागवान, वैद्य जयप्रकाश स्वामी, रामनिवास मेघवाल, दिलीप सिंह बुडानिया, सुनील राजोरिया, हवा सिंह बुडानिया, दरिया सिंह गुरावड़िया, जगदीश प्रसाद सैन, सागर सैन, जयनारायण सैन, ब्रह्मदत जोशी, सुमेर सिंह शेखावत, किशन सिंह शेखावत, विनोद काजला, रामचंद्र काजला, राजेन्द्र सिंह चौहान, भादर धतरवाल, विनोद सोनी, सुशील कुमावत, हरि सिंह बुडानिया, मूलाराम, रघुवीर सिंह, महेन्द्र गरसा, सुमेर सिंह गरसा, धर्माराम छिरूष, संग्राम सिंह शेखावत, सज्जन शर्मा, सीताराम स्वामी, भगवती चंदेलिया सहित काफी संख्या में ग्रामीण, विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनजीत सिंह तंवर ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur