Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / गरीब को नारायण मानकर की गई सेवा ही सच्ची सेवा है – सीआई

गरीब को नारायण मानकर की गई सेवा ही सच्ची सेवा है – सीआई

लायंस क्लब झुंझुनूं द्वारा गरीब एवं जरूरतमंदों को भोजन करवाया

झुंझुनूं, शहर के बंदूकियों के मोहल्ले में लायंस क्लब झुंझुनूं द्वारा लायन रमेश चंद्र जांगिड़ परिवार के आर्थिक सहयोग से गरीब एवं जरूरतमंदों को भोजन करवाया गया I इस मौके पर लायन रमेश चंद्र जांगिड़, कोतवाली थाना प्रभारी राम मनोहर ठोलिया एवं क्लब के सदस्यों ने गरीब एवं जरूरतमंदों को भोजन करवाया I इस मौके पर सीआई राम मनोहर ठोलिया ने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाना नेक एवं सराहनीय कार्य तो है ही साथ ही सच्चे अर्थों में सच्ची सेवा है I इस मौके पर लायंस क्लब अध्यक्ष अमरनाथ जांगिड़, सचिव भागीरथ प्रसाद जांगिड़ एवं अन्य लायन सदस्यों किशन जांगिड़, ओम प्रकाश जांगिड़, रमेश जांगिड़, महिपाल सिंह, राजेंद्र कुमावत, योगेश खंडेलिया, रघुनाथ पोद्दार, कृष्ण गोपाल गुप्ता, अशोक सोनी, सुभाष प्रजापत, सावित्री सैनी, पार्षद रियाज चायल, राकेश, दीपक, किशन जांगिड़, संत कुमार केडिया, ओमप्रकाश सहित अन्यजन मौजूद रहे I

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur