झुंझुनू, जिला मुख्यालय स्थित प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल में तुलसी पूजन का आयोजन किया गया। संस्थान निदेशक निर्मल कालेर ने बताया कि कार्यक्रम का आरम्भ आनुष्ठानिक पूजा विधान मंत्रोच्चार के साथ हुआ। पूजा-पाठ में सभी प्रिंस के सदस्यों ने भाग लिया। उपस्थित बच्चे भक्ति परंपरा में सराबोर दिखाई दिए। इस विशेष मौके पर कक्षा नौ की छात्रा दिव्या सिहाग ने तुलसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तुलसी का सेवन शरीर को रोगुणु मुक्त करता है साथ ही शरीर में रोगाणु रोधक क्षमता को विकसित करता है। वहीं प्रिंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ० जी० एल० कालेर ने कहा कि तुलसी का एक पौधा घर के सम्पूर्ण वातावरण को शुद्ध करता है। शास्त्रों में इसे पूजनीय व वंदनीय माना गया है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।। इस अवसर पर संस्थान एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. अनिता पंत शर्मा, महेन्द्र सैनी व सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / प्रिंस इंटरनेशनल में तुलसी पूजन का आयोजन
प्रिंस इंटरनेशनल में तुलसी पूजन का आयोजन




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।