Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / दस हजार रु के दो ईनामी अपराधी गिरफ्तार, सूरजगढ़ पुलिस की कार्रवाई

दस हजार रु के दो ईनामी अपराधी गिरफ्तार, सूरजगढ़ पुलिस की कार्रवाई

आरोपी जयप्रकाश ऊर्फ जेपी वृत स्तरीय टॉप-टेन अपराधी है

प्रकरण में 7 आरोपीगण को पूर्व में गिरफ्तार कर जेसी करवाया जा चुका है

झुंझुनू, 06-10-2024 को परिवादी भानूप्रताप पुत्र भोपाल सिंह जाति राजपूत उम्र 24 साल निवासी वार्ड नम्बर 36 गहलोत मोटर्स के पास सीकर पुलिस थाना उधोगनगर सीकर जिला सीकर हाल रघुनाथपुरा टोल प्लाजा मैनेजर थाना सूरजगढ ने थाना सूरजगढ पर एक रिपोर्ट दी कि आज दिनांक 06.10.2024 को समय दोपहर करीब 12.00 बजे के आस पास मैं टोल प्लाजा के ऑफिस में ही था तभी वहां पर चिड़ावा की तरफ से एक कैम्पर गाड़ी नंबर RJ 18 GC 5772, एक सफैद रंग की पिकअप गाड़ी नंबर RJ 18 GB 1002, एक सफैद रंग की बोलेरो गाडी टैपर छत नबर RJ 34 UA 2559 जो अजय बन्ना की है, एक सफैद रंग की पिकअप गाडी नंबर RJ 18 GB 7483 तथा एक सफैद रंग की पिकअप गाडी व एक सफैद रंग की कैम्पर गाडी और थी रघुनाथपुरा टोल बूथ पर आई। जिनमें जयप्रकाश ऊर्फ जेपी निवासी स्वामी सेही, प्रितम निवासी स्वामी सेही, पवन महला ऊर्फ पोनी निवासी चिड़ावा, अजय बन्ना जाति राजपूत निवासी लाखु के पास ढाणी, जैकी निवासी चिड़ावा, नागराज राजपूत निवासी अगवाना, राकेश गुर्जर निवासी पिचानवासी तथा अन्य 10–15 लडके ओर रघुनाथपुरा टोल प्लाजा पर आये। इन सभी के पास लोहे की रॉड़ व लाठियां थी। इन सभी ने आते ही टोल प्लाजा के बूथों पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। बूथ में लगे कम्प्युटर, सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेट, बूथों पर लगे शीशे व बूम बैरियर गाड़ियों की टक्कर मारकर तोड़ दिये। इसके अलावा टोल प्लाजा पर खडी हमारी मोटरसाईकिल नंबर RJ 18 NS 8009 को भी लोहे के पाईपों व लाठियों से तोड़ डाला। जब टोल प्लाजा पर बूथों पर काम करने वाले केवल पुत्र महेश कुमार निवासी अगवाना, कुलदीप पुत्र अमर सिंह निवासी हमीनपुर गाडोली तथा गौरव ओझा पुत्र सुभाचन्द इन लोगों को रोकने के लिए आये तो इन सभी ने उनके साथ लोहे की रॉड़ व लाठियों से मारपीट की जिससे केवल के हाथ व सीर में चोट आई, जिससे उसका हाथ फॅक्चर हो गया। कुलदीप के हाथ–पैरों में चोट आई व गौरव के पैर में चोट आई है। इन लोगों ने बूथ पर काम करने वाले कुलदीप के साथ मारपीट कर उसे बूथ से बाहर फैंक दिया और उसकी जेब से बूथ कलेक्शन के 10780/- रूपये जबरदस्ती छिनकर ले गये। इनके साथ मारपीट करने के बाद उन लोगों ने गौरव, कुलदीप व केवल पर कैम्पर गाडी व पिकअप गाडी चढाकर जान से मारने का भी प्रयास किया लेकिन वह साईड में हट गये। तब कैम्पर व पिकअप गाडी टोल प्लाजा के बूम बैरियर टकरा गई जिससे बैरियर टूट गये, जिससे इन तीनो की जान मुश्किल से बच पाई। टोल प्लाजा पर तोड फौड करने के बाद यह लोग मैन ऑफिस पर गये और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे तोड दिये और गेट के लात मारकर तोडने का प्रयास किया। जाते यह लोग दुबारा जाकर जान से मारने की धमकी देकर गये हैं। इत्यादि रिपोर्ट पर अभियोग पंजिबद्ध कर अनुसंधान आरम्भ किया गया।

पुलिस कार्यवाही- घटना की सुचना प्राप्त होने पर थानाधिकारी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे व घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया। एसपी द्वारा घटना में त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु दिशा निर्देश दिए गए। घटना के सम्बन्ध में आसपास मौजुद लोगो से पुछताछ की गई। घटनास्थल से घटना के सम्बन्ध में साक्ष्य संकलित किए गये। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए आरोपीगण की दस्तयाबी हेतु टीम का गठन किया गया है। गठीत टीम द्वारा एकत्रित आसुचना एवं साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपी जयप्रकाश ऊर्फ जेपी व राकेश कुमार को दस्तयाब किया गया। बाद अनुसंधान अपराध प्रमाणित पाये जाने पर उक्त दोनो 10-10 हजार रूपये के ईनामी आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया। आरोपियो से घटना के सम्बन्ध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है तथा पूर्व मे 07 आरोपियो को गिरफ्तार कर जेसी करवाया जा चूका है। आरोपी जयप्रकाश ऊर्फ जेपी वृत स्तरीय टॉप-टेन अपराधी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur