Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / हुकमपुरा में दो दिवसीय डे नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

हुकमपुरा में दो दिवसीय डे नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

गुढ़ागौड़जी, शनिवार को शहीद स्टैण्ड हुकमपुरा पर अमर शहीद सुबेदार शमशेर अली अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता- 2023 का आयोजन समारोह किया गया। पूर्व विधायक ठाकुर विरेन्द्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्धाटन किया। मुख्य अतिथि रिटायर्ड जनरल के के रेपस्वाल और पूर्व विधायक ठाकुर विरेन्द्र प्रताप सिंह रहे। 24वीं ग्रेनेडियर्स के कमांडिंग ऑफिसर्स विशिष्ट अतिथि रहे। विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मूलचन्द खरींटा, कायमखानी महासभा के संयोजक कर्नल शोकत खां, कायमखानी महासभा जिलाध्यक्ष उम्मेद खां, पूर्व जिला प्रमुख विद्याधर गिल, हाजी सुबेदार सलीम अली, पूर्व प्रधानाध्यापक भागीरथमल जाखड़, ईश्वर लाल शर्मा आदि ने मंच को सम्बोधित किया। विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि हुकमपुरा की धरा के शहीद शमशेर अली को मैं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ, आयोजकों को मैं धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नीमकाथाना आ रहे हैं जहाँ मुझे जाना जरूरी है इसलिए मैं जल्दी ही जा रहा हूँ जिसके लिए क्षमा प्रार्थी हूँ। विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी और विजेन्द्र सिंह इन्द्रपुरा ने शहीद शमशेर अली को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वॉलीबॉल प्रतियोगिता दो दिवसीय डे नाइट होगी। जिसमें विजेता टीम को 31 हजार रूपये व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 21 हजार रूपये व ट्रॉफी दी जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक गुगनराम सोहू ने की। मंच संचालन पूर्व सरपंच रामावतार धींवा ने किया। इस दौरान सरपंच जयपाल सिंह जाखड़, पूर्व सरपंच रोहिताश मेघवाल, कप्तान लियाकत खां, केप्टन अयूब खां, सूबेदार यूसुफ खां, कप्तान उम्मेद खां, पूर्व प्रधानाचार्य जयराम जाट, शीशराम सिलोलिया, सरवर अली, अजाज नबी, इनायत अली, धारासिंह जाखड़ सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur