Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / गौरव सेनानी शिक्षक संघ राजस्थान का दो दिवसीय जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न

गौरव सेनानी शिक्षक संघ राजस्थान का दो दिवसीय जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न

झुंझुनू, गौरव सेनानी शिक्षक संघ राजस्थान का दो दिवसीय जिला स्तरीय सम्मेलन पीरू सिंह सर्किल पर संपन्न हुआ मुख्य अतिथि तहसीलदार सुरेंद्र चौधरी थे। अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी मनोज ढाका ने की। विशिष्ट अतिथि कैप्टन ताराचंद नूनिया जिला अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघ झुंझुनू राजपाल फोगाट प्रदेश अध्यक्ष गौरव सेनानी शिक्षक संघ राजस्थान कैलाश सुरा उपाध्यक्ष पूर्व सैनिक संघ झुंझुनू छैलु राम जाट वारंट ऑफिसर रामनिवास बाटङ कैप्टन मोहनलाल थे। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिस स्कूल में पूर्व सैनिक टीचर होता है उसे स्कूल का अनुशासन ही अलग होता है और सबसे बड़ी बात तो यह है कि आज तक जिले में किसी भी पूर्व सैनिक शिक्षक की कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई है। कार्यक्रम में काफी संख्या में सैनिक परिवार की महिला शिक्षिकाओं ने स्वागत गान से अतिथियों का स्वागत किया जिला अध्यक्ष संजीव खरबास ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur