गंगानगर में कार्यरत आरएसी के जवान राजेश गोदारा ने अपने गांव गोदारा का बास तन सिंगनौर में पड़ोस में रहने वाली युवती प्रियंका गोदारा के साथ कुंए में छलांग लगा दी। बुधवार दोपहर को दोनों के शव कुंए से बाहर निकाले गए। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए। दोनों मंगलवार रात से ही घर से गायब थे। थानाधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि प्रथम द्रश्या प्रकरण प्रेम प्रसंग से जूड़ा प्रतित हो रहा है। राजेश और प्रियंका दोनों पड़ोसी है। दोनों खेत के भी पड़ोसी हैं और एक दूसरे का खेत के कार्य में भी हाथ बंटाते थे। सामने आया हैं कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों मंगलवार देर रात से ही गायब थे। दोनों के ही परिजन उन्हें रातभर ढूंढते रहे। बुधवार सुबह करीब नौ बजे बाद दोनों के कुएं में गिरे होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस को सूचना दी। मय जाब्ता और सीओ रामचंद्र मूंड के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों के सहयोग से दोनों के शवों को कुंए से बाहर निकाला और गुढ़ागौडज़ी अस्पताल लेकर आए। सीएचसी में मेडिकल टीम से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपूर्द कर दिए।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / उदयपुरवाटी में प्रेमी जोड़े ने लगाया मौत को गले
उदयपुरवाटी में प्रेमी जोड़े ने लगाया मौत को गले



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।