Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : उदयपुरवाटी में फर्जी दुर्घटना खबर वायरल करने वाला गिरफ्तार

,

Jhunjhunu News : उदयपुरवाटी में फर्जी दुर्घटना खबर वायरल करने वाला गिरफ्तार

Police arrest man for fake accident reel

“दुर्घटना में दो की मौत” शीर्षक से बनाई थी झूठी रील, इंस्टाग्राम पर की थी वायरल
उदयपुरवाटी सोशल मीडिया पर “दुर्घटना में दो की मौत” शीर्षक से झूठी खबर बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।


पुलिस टीम की कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत एवं वृत्ताधिकारी महावीर सिंह शेखावत के सुपरविजन में, थानाधिकारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच करते हुए आरोपी को चिन्हित किया।

दिनांक 27-02-2026 को आरोपी को शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार किया गया।


इंस्टाग्राम पर वायरल की थी फर्जी रील

आरोपी ने “दुर्घटना में दो की मौत” शीर्षक से झूठी खबर बनाकर इंस्टाग्राम पर रील अपलोड की थी, जिससे क्षेत्र में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।


गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन पुत्र महेशचंद (25 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 16, कस्बा उदयपुरवाटी के रूप में हुई है।


पुलिस की अपील

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या अपुष्ट जानकारी साझा न करें।
फर्जी खबर फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।