Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / उदयपुरवाटी पं स में सीईओ ने एमजेएसए एवं नरेगा कार्यों का किया निरीक्षण

उदयपुरवाटी पं स में सीईओ ने एमजेएसए एवं नरेगा कार्यों का किया निरीक्षण

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जे पी बुनकर ने पंचायत समिति उदयपुरवाटी की ग्राम पंचायत बड़ागांव,सीथल एवं बजावा में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन व नरेगा योजना के अंतर्गत चल रहे विभिन्न कार्यों का तकनीकी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में पाई गई कमियों को दुरुस्त करवाने एवं अतिरिक्त संसाधन जुटाकर कार्यों को अति शीघ्र पूर्ण करवाने के लिए उपस्थित विकास अधिकारियों एवं तकनीकी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों में बरती गई लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस दिए। इस दौरान जिला परिषद के अधीक्षण अभियंता वाटर शेड एवं संबंधित विकास अधिकारी उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur