वैधता अधिनियम 2026 के खिलाफ पेंशनर्स एकजुट, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
उदयपुरवाटी,कैलाश बबेरवाल। क्षेत्र में राजस्थान पेंशनर समाज ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की है। बुधवार को बड़ी संख्या में पेंशनर्स ने वैधता अधिनियम 2026 के विरोध में प्रदर्शन किया।
पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
पेंशनर्स सुबह करीब 10:30 बजे उपखंड कार्यालय पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
पेंशनर्स ने अधिनियम को पेंशनभोगियों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।
“हितों पर आघात, कानून वापस लो”
अध्यक्ष सीताराम सैनी ने बताया कि नया अधिनियम पेंशनर्स के अधिकारों को प्रभावित करता है।
उन्होंने कहा,
“यह कानून पेंशनभोगियों के हितों पर सीधा आघात है, इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।”
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
पेंशनर्स ने साफ कहा कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
इस दौरान सचिव नरेंद्र सिंह, लक्ष्मी नारायण बड़ीवाल, विद्याधर सैनी, रामेश्वर लाल पटवारी, बलवंत सैनी, सांवरमल महरिया और जगदीश कुमावत सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
आगे भी जारी रहेगा विरोध
पेंशनर्स ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जा सकता है।
