उदयपुरवाटी में बाबा साहब अम्बेडकर की मूर्ति का अनावरण
उदयपुरवाटी,कैलाश बबेरवाल। मंडावरा गांव में रविवार शाम सांय 5 बजे सांगलिया पीठाधीश्वर ओमदास महाराज के सानिध्य में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति का अनावरण समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में प्रमुख अतिथिगण
इस अवसर पर विधायक भगवानाराम सैनी, सुभाष मील, विधायक प्रत्याशी मनोज घुमरिया, एसडीएम सुमन सोनल, सीआई रामपाल मीणा सहित सैकड़ों समिति कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।
अतिथियों का माला, साफा व शॉल पहनाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की विशेष झलक
सांगलिया पीठाधीश्वर ओमदास महाराज के सानिध्य में सभी अतिथियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके बाद मूर्ति का अनावरण कर सम्मान प्रदर्शित किया गया।
विधायक सुभाष मील ने कहा कि बाबा साहब के योगदान से ही आज सभी को सम्मान और अधिकार मिल रहे हैं।
मनोज घुमरिया ने संविधान निर्माण के माध्यम से बाबा साहब के द्वारा समाज के दबे-कुचले वर्ग को ऊपर उठाने की बात कही।
अन्य उपस्थित गणमान्य लोग
बीसीएमओ डॉ. मुकेश भूपेश, महिला कांग्रेस अध्यक्ष हंसा वर्मा, जैतपूरा प्रशासक पवन वर्मा, शिवा गुर्जर, बजरंगलाल मीणा, परसरामपुरा प्रशासक करणीराम, डॉ. रणजीत महरानिया, सुरेश मीणा, लीलाधर पचलंगी, सुरेन्द्र रसगनिया, धर्मपाल मीणा, पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र ढ़ेनवाल, बहादूरमल ढ़ेनवाल सहित सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे।
