Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / उदयपुरवाटी में भगवा रैली: आसमान से फूल बरसे, गूंजा जय श्रीराम

उदयपुरवाटी में भगवा रैली: आसमान से फूल बरसे, गूंजा जय श्रीराम

Bhagwa rally in Udaipurwati with flower shower from paramotor

पैरामोटर से पुष्प वर्षा, झांकियों और डमरुओं से गूंजा पूरा कस्बा
उदयपुरवाटी (कैलाश बबेरवाल) झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी में सोमवार को विशाल भगवा रैली का भव्य आयोजन हुआ।
यह आयोजन बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर किया गया।

आसमान से बरसे फूल, गूंजा जय श्रीराम

रैली का सबसे खास पल तब आया जब पैरामोटर (मिनी हेलीकॉप्टर) से पूरे कस्बे में पुष्प वर्षा की गई।
फूलों की बारिश के बीच “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।

झांकियों और तांडव ने किया मंत्रमुग्ध

शोभायात्रा में

  • भगवान श्रीराम
  • भारत माता
  • रानी लक्ष्मीबाई

की भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

साथ ही अघोरी तांडव और महादेव के स्वरूप ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

डमरू और ढोल की गूंज

उज्जैन के महाकाल डमरू दल और नासिक के ढोल की थाप ने माहौल को रोमांचक बना दिया।
हर ओर भक्ति और शौर्य का संगम देखने को मिला।

नारी शक्ति और संतों का सानिध्य

भगवा ध्वज थामे महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
डीजे की भक्तिमय धुनों पर थिरकते श्रद्धालुओं ने आयोजन में नई ऊर्जा भर दी।

महंत योगीदास महाराज के सानिध्य ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रैली के दौरान 200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे।
संकरी गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक कड़ी निगरानी रखी गई।

ऊंट-घोड़े और सांस्कृतिक झलकियां

भव्य लवाजमे में ऊंट-घोड़े, पारंपरिक वाद्ययंत्र और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल रहीं।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह आयोजन ऐतिहासिक और सफल रहा।