Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : उदयपुरवाटी में डिप्टी सीएम काफिले की गाड़ियां टकराईं

,

Jhunjhunu News : उदयपुरवाटी में डिप्टी सीएम काफिले की गाड़ियां टकराईं

Deputy CM convoy vehicles collide in Udaipurwati Bhairu Ghat

भैरूं घाट में अचानक कार घुसने से एस्कॉर्ट वाहन भिड़ा
उदयपुरवाटी। कैलाश बबेरवाल, झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र में शनिवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

प्रेमचंद बैरवा के काफिले की गाड़ियां भैरूं घाट में आपस में टकरा गईं। गनीमत रही कि डिप्टी सीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई।


अचानक बीच में आ गई कार

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11:45 बजे काफिला सामान्य गति से गुजर रहा था।

इसी दौरान भाजपा नेता जेपी खटाना अपनी कार लेकर अचानक काफिले के बीच में आ गए। बताया जा रहा है कि वे पास के एक रिसॉर्ट की ओर मुड़ रहे थे।

अचानक हुई इस हलचल से एस्कॉर्ट (सुरक्षा) वाहन अनियंत्रित होकर टकरा गया।


एस्कॉर्ट वाहन क्षतिग्रस्त

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस समय टक्कर हुई, डिप्टी सीएम की मुख्य गाड़ी आगे निकल चुकी थी।

एस्कॉर्ट वाहन और भाजपा नेता की कार के आगे के हिस्से व हेडलाइट्स क्षतिग्रस्त हुए हैं।

सुरक्षा कारणों से काफिले को मौके पर ही रोक दिया गया और स्थिति का जायजा लेने के बाद डिप्टी सीएम को आगे रवाना किया गया।


धरना दे रहे वकीलों से की मुलाकात

घटना के बाद गुढ़ागौड़जी रवाना होने से पहले डिप्टी सीएम बैरवा ने उदयपुरवाटी तहसील परिसर में एसडीएम कोर्ट में भूख हड़ताल पर बैठे वकीलों से मुलाकात की।

उन्होंने बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट श्रवण कुमार सैनी और हनुमान गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।


निर्धारित कार्यक्रम में हुए शामिल

घटना के बावजूद डिप्टी सीएम ने अपना कार्यक्रम जारी रखा।

वे गुढ़ागौड़जी स्थित एक निजी स्कूल पहुंचे और मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया।