Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / “गांव चलो अभियान“ के अन्तर्गत ढूकिया ने मेहरादासी में किया प्रवास

“गांव चलो अभियान“ के अन्तर्गत ढूकिया ने मेहरादासी में किया प्रवास

मण्डावा, विधान सभा क्षेत्र मण्डावा में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा “गांव चलो अभियान“ कार्यक्रम के अन्तर्गत मेहरादासी गांव के बूथ संख्या 175 पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया प्रवास पर रहे। ढूकिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। इस अवसर पर ढूकिया ने बूथ समिति की बैठक कर नव मतदाताओं का सम्मान, बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों के कार्य का निर्धारण, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को दुपट्टा पहना कर सम्मान, युवाओं, किसान समूह, व्यवसायी समूह, पार्टी में नये शामिल व्यक्तियों से मिलना, प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाडि़यों से, लाभार्थियों से, चुने हुए जनप्रतिनिधियों से मिलना, धार्मिक स्थलों एवं ठाकुर जी मन्दिर दर्शन आदि किये। इस अवसर पर शक्ति केन्द्र संयोजक नरेन्द्र मोगा, शक्ति केन्द्र प्रभारी राजेश पूनियां, बूथ अध्यक्ष अजय मोगा, नन्दराम मोगा, भोमाराम, कुशलाराम, मामराज, बनवारीलाल, महावीर प्रसाद, विनोद कुमार, ईश्वरलाल, अरविन्द धुवां, आदर्श चौधरी, जगदेव सिंह, प्रमेन्द्र, जगदीश प्रसाद, मुकेश पूनियां, अक्षय, लक्ष्य, मनोज देवी, भारती देवी, शारदा, विनिता, जीवणी सहित ग्रामीण मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur