Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / संयुक्त किसान मोर्चा ने की WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग

,

संयुक्त किसान मोर्चा ने की WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग

कलेक्ट्रेट पर पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

चेतावनी सरकार नहीं मानी तो छात्र मजदूर और किसान उतरेगा सड़कों पर

झुंझुनू, महिला पहलवानों के समर्थन में किसान मोर्चा ने झुंझुनूं मे कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पर पुतला जलाकर किसानो ने WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। वही महिला पहलवानों पर सरकार द्वारा दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की। संयुक्त किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष एडवोकेट बजरंग लाल ने कहा कि सरकार को 9 तारीख तक का जो अल्टीमेटम दिया है। उस वक्त तक सरकार ने दोनों मांगों को लेकर नहीं मानी तो फिर छात्र मजदूर और किसान सड़कों पर उतरेगा और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur