Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / संयुक्त किसान मोर्चा ने अग्निपथ योजना के खिलाफ दिया धरना

,

संयुक्त किसान मोर्चा ने अग्निपथ योजना के खिलाफ दिया धरना

राष्ट्रव्यापी आव्हान पर आज जिला कलेक्ट्रेट पर

झुंझुंनू, संयुक्त किसान मोर्चा के घटक संगठनों अखिल भारतीय किसान महासभा, अखिल भारतीय किसान सभा, राजस्थान किसान सभा( संबद्ध अखिल भारतीय किसान सभा अजय भवन) ने संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर आज जिला कलेक्ट्रेट पर एक दिवसीय धरना दिया तथा अग्निपथ योजना के विरोध में ” अग्निपथ योजना वापिस लो” ” सेना का ठेकाकरण नहीं चलेगा” सेना का सांप्रदायिककरण बंद करो” ” जय जवान जय किसान ” के नारे लगा रहे थे । इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जिसमें सात बिंदुओं से विस्तार से बताकर अग्निपथ योजना को सेना में ठेकाकरण की नीति बताते हुए सेना में भर्ती होने के इच्छुक बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड बताया । इस अवसर पर आयोजित किसान सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भाजपा नेताओं पर कटाक्ष किया कि अगर योजना इतनी अच्छी है तो अपने बेटों को अग्निपथ योजना में अग्निवीर क्यों नहीं बनाते । सभी वक्ताओं ने आरोप लगाया कि तीनों काले कृषि कानूनों पर किसानों से मात खा कर केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के बेटों की सेनाओं में भर्ती हो कर देश सेवा व रोजी रोटी पर हमला कर किसानों से बदला लिया है बहाली की उम्र में रिटायर्मेंट एक भद्दा मजाक है । धरने पर आयोजित किसान सभा को अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड फूलचंद ढेवा, अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष कामरेड फूलचंद बर्वर, अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव कामरेड रामचंद्र कुलहरि, जिला उपाध्यक्ष कामरेड ओमप्रकाश झारोङा,जिला उपाध्यक्ष कामरेड इंद्राज सिंह चारावास, एस एफ आई के जिलाध्यक्ष कामरेड पंकज गुर्जर, किसान सभा के जिला सचिव कामरेड मदन सिंह यादव, राजस्थान किसान सभा के जिलाध्यक्ष कामरेड रमेश मील, किसान सभा के कामरेड सुमेर सिंह बुडानिया, गिरधारीलाल महला, हरीराम शीथल,रामप्रताप दूत,सुरेंद्र सिंह चारणवास, डी वाई एफ आई के जिलाध्यक्ष कामरेड राजेश बिजारणिया, इंकलाबी नौजवान सभा के जिला संयोजक कामरेड रविंद्र पायल, कामरेड अरविंद गढवाल, ब्रह्मानंद कुलहरि,कामरेड अमर सिंह चाहर,रोतास काजला हवलदार, कामरेड सुभाष बाबल, कामरेड होशियार सिंह, कामरेड बजरंग सुबेदार,कामरेड रामनारायण ढेवा, कामरेड सहीराम मांझूं,सुभाष चाहर,योगेश कटारिया,विजेंद्र कुलहरि,सचिन चौपङा, छात्रसंघ अध्यक्ष अनिष धायल, विजय यादव,इंतजार अली,साजिद,कर्मवीर लूटू आदि ने विचार व्यक्त किये तथा चेतावनी दी कि केंद्र सरकार द्वारा मांगें न माने जाने पर संयुक्त किसान मोर्चा जिले भर में लगातार राष्ट्रीय आव्हान को लागू कर आंदोलन को तेज करेगा । किसान सभा की अध्यक्षता कामरेड फूलचंद ढेवा व कामरेड फूलचंद बर्वर ने संयुक्त रूप से की ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur