Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / यूनिवर्सिटी वह है जहां सपने को साकार किया जाता है – राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा

यूनिवर्सिटी वह है जहां सपने को साकार किया जाता है – राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा

अपने माता-पिता को वृद्ध आश्रम से दूर रखने का संकल्प लें – डॉ विनोद टिबडेवाला

जेजेटी यूनिवर्सिटी का 13वां,दीक्षांत समारोह संपन्न

झुंझुनू, श्री जगदीश प्रसाद झाबरमल टीबड़े वाला विश्वविद्यालय का 13′ वां दीक्षांत समारोह 5 फरवरी बुधवार को प्रातः 11 बजे से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेलंगाना के गवर्नर जिष्णु देव वर्मा को जेजेटी यूनिवर्सिटी की ओर से डिलीट की मानद उपाधि डॉ विनोद टिबडेवाला एवं डा. देवेंद्र सिंह ढुल द्वारा प्रदान की गई मुख्य अतिथि वर्मा ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे राजस्थान की धरा पर आकर अभिभूत हैं। उन्होंने जय जवान, जय विज्ञान ,जय अनुसंधान के नारे की व्याख्या करते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि रिसर्च को ज्ञान और विज्ञान से जोड़ना है इसी प्रकार योगा भी जोड़ने का काम करता है और यह अंतरात्मा में दीप जलाने का काम भी करता है उन्होंने संस्कृत भाषा का उपयोग करते हुए कहा कि भारत का भविष्य क्या है इस बात की व्याख्या करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी कहते थे सपना ही आशा है सपने ही आशा है वही भारत का भविष्य है और यह यूनिवर्सिटी कॉलेज और स्कूल में बनता है महामहिम राज्यपाल वर्मा ने कहा कि अब्दुल कलाम जी कहते थे सपना वह है जो सोने नहीं देता और यूनिवर्सिटी ऐसी जगह है जहां सपने को साकार किया जाता है उन्होंने कहा ऋग्वेद में सर्वे भवंतु सुखिन: का भावार्थ बताते हुए मोदी ने सबका साथ सबका विकास के द्वारा विज्ञान को जोड़ा है और वर्तमान युग में विज्ञान की वास्तविक परिभाषा को रेखांकित किया है महामहिम राज्यपाल ने कहा हम अच्छे शिक्षक बने अच्छे ऑफिसर बने आपका चरित्र ही आपका भविष्य है

यह साइंटिफिक उन्होंने डॉक्टर विनोद तिबदे वाला के द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना की है कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चेयरपर्सन डॉ.विनोद टिबडेवाला ने डिग्री प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अपने माता-पिता को वृद्ध आश्रम से दूर रखने का संकल्प लेकर यहां से जाएं और दुनिया में कहीं भी जाब करें लेकिन अपने माता-पिता की खुशी को हमेशा कायम रखें। यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ देवेंद्र सिंह ढुल ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के शुभारंभ की घोषणा की।कार्यक्रम में मंचस्त। राजस्थानी सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी बाबूलाल ढंडारिया, रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार भी विराजमान थे इस अवसर पर मुख्य अतिथि तेलंगाना के महामहिम राज्यपाल विष्णु देव वर्मा ने कुछ विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की पूर्व मे मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इससे पहले महामहिम राज्यपाल को पुलिस एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा गॉड ऑफ़ ऑनर दिया गया तथा झुंझुनू आगमन पर जिला कलेक्टर रामअवतार मीणा एवं जिला पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी द्वारा बुक के देकर महामहिम राज्यपाल का स्वागत किया गया।राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन डीन डॉ. राम दर्शन फौगाट व जेजेटी रेडियो निदेशक मंजरी मिश्रा ने किया इस अवसर पर इंजीनियर बी .के.टीबड़ेवाला एवं मुंबई से आए दीनदयाल मुरारका,डा. दीनानाथ केडिया, डॉ. वनमाली चतुर्वेदी महावीर प्रसाद गुप्ता,श्रीमती उमा देवी टीबड़ेवाला,प्रेमलता टीबड़ेवाला, सुशीला देवी ढंडारिया,उमा मुरारका,पदमा देवी गुप्ता सहित ताराचंद गुप्ता सुभाष कयामसरिया मनीष अग्रवाल, निरंजन आर्य, हनुमान प्रसाद, भगवान सिंह एडवोकेट, मुख्य वित्त अधिकारी डॉ अमन गुप्ता,पी आर ओ डॉ रामनिवास सोनी सहित विश्वविद्यालय स्टाफ मौजूद था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur