Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मोई गांव के पास सिंघाना-चिड़ावा रोड पर मिली अज्ञात लाश का पर्दाफाश

मोई गांव के पास सिंघाना-चिड़ावा रोड पर मिली अज्ञात लाश का पर्दाफाश

दो आरोपी गिरफ्तार

झुंझुनू, सिंघाना थाना पुलिस ने मोई गांव के पास सिंघाना चिड़ावा रोड पर मिली अज्ञात लाश का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसमें दो आरोपी अमित कुमार व मुकेश को गिरफ्तार किया गया है। वही गांव की आम सड़क सिंघाना चिड़ावा रोड के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। अज्ञात व्यक्ति की लाश को शिनाख्त हेतु केसीसी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया तथा मृतक की लाश की फोटो शिनाख्त हेतु सोशल मीडिया समाचार पत्र इत्यादि पर प्रसारित की गई व सड़क पर आने जाने वाले काफी लोगों से भी शिनाख्त हेतु लाश की फोटो दिखाई गई। सड़क किनारे खड़े वाहनों को भी चेक किया गया जिस पर रॉयल होटल के सामने एक ट्रक नंबर आरजे 18 जी बी 6086 बंद बॉडी संदिग्ध रूप से  दो-तीन दिन से खड़ा होना मालूम होने पर ट्रक की तलाशी ली गई तो एक बिल मॉडल गढ़ चौराहा जिला भीलवाड़ा का मिला। जिस पर अंकित मोबाइल नंबरों पर वार्ता करने पर उक्त ट्रक के चालक द्वारा ₹1800 का सामान खरीदना बताया। बिल पर किसी व्यक्ति का नाम अंकित होना नहीं बताया जिस पर उक्त दुकान मालिक से सीसीटीवी फुटेज के बारे में कहा तो दुकान मालिक ने बताया कि मेरी दुकान पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है जिसमें उक्त दुकान मालिक से सीसीटीवी फुटेज मांगी तो दुकानदार ने वीडियो फुटेज भेजा। जिससे ट्रक चालक मृतक व खलासी की पहचान की जाने पर लाश की शिनाख्त करवाई जा सकी।  जिस पर 24 जनवरी को मृतक के पिता रोशनलाल ने मृतक की लाश की शिनाख्त करते हुए अपने लड़के धर्मपाल उर्फ राजवीर के रूप में की तथा मृतक के पिता रोशन लाल ने उपस्थित थाना होकर लिखित रिपोर्ट पेश की कि मेरा लड़का ट्रकों पर ड्राइवरी करता था जो ट्रक नंबर 18gb 6086 पर ड्राइवर था उसका मालिक अमित जाट निवासी मोई है ट्रक मालिक व्यक्तियों ने लड़के की हत्या की है। इस पर मामला दर्ज कर मुकेश चौधरी सीओ बुहाना द्वारा अनुसंधान प्रारंभ करते हुए मृतक की लाश का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा करवाया जा कर लाश वारिसान को सुपुर्द की गई। अनुसंधान के दौरान अमित कुमार व मुकेश कुमार को दस्तयाब कर दोनो से पूछता की जाने पर उन्होंने बताया कि धर्मपाल उर्फ राजवीर अमित कुमार के ट्रक पर ड्राइवरी करता था जिसने रास्ते में ट्रक का तेल बेच दिया इस बात पर ट्रक मालिक अमित कुमार निवासी मोई व साथी मुकेश कुमार निवासी मेघपुर व ट्रक खलासी सोनू उर्फ भगता निवासी देवीपुरा पुलिस थाना हिरवा जिला चूरू ने ट्रक ड्राइवर धर्मपाल उर्फ राजवीर को कहा कि आपने रास्ते में ट्रक तेल बेचा है आपस में बोला चाली हो गई इस बात पर मुलजिमानो ने मृतक धर्मपाल उर्फ़ राजवीर के साथ मारपीट कर दी जिससे धर्मपाल उर्फ़  राजवीर की मौत हो गई। 

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur