Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News : झुंझुनूं में उल्टा फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज, 6 घंटे तक रहा लहराता

,

Video News : झुंझुनूं में उल्टा फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज, 6 घंटे तक रहा लहराता

Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) : Video News : झुंझुनूं में उल्टा फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज, 6 घंटे तक रहा लहराता

चिड़ावा में गणतंत्र दिवस पर गंभीर चूक

YouTube video
पूरे देश में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, लेकिन झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर में स्थित गुरु हनुमान व्यायामशाला में एक गंभीर लापरवाही सामने आई।
यहां राष्ट्रध्वज को उल्टा फहरा दिया गया, जो कि सीधे तौर पर राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान माना जाता है।

6 घंटे तक उल्टा लहराता रहा तिरंगा

जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रध्वज सुबह फहराया गया, लेकिन वह दोपहर करीब 2 बजे तक उल्टा लहराता रहा
जब इस पर मीडियाकर्मियों की नजर पड़ी और वे आयोजन स्थल पहुंचे, तब आयोजकों को अपनी गलती का अहसास हुआ। इसके बाद तुरंत ध्वज को उतारकर सही तरीके से फहराया गया

आयोजन से जुड़े लोग रहे अनुभवी

मिली जानकारी के अनुसार इसमें केयरटेकर की भूमिका निभाने वाले राजेंद्र पाल सिंह, और पूर्व में अतिरिक्त उप जिला शिक्षा अधिकारी (खेलकूद) रह चुके हैं भाजपा से जुड़े बताए जा रहे हैं
वहीं, ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथि अमरजीत सिंह बेदी, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल बताए गए हैं।

विधायक पितराम काला का तीखा हमला

पूरे मामले पर स्थानीय विधायक पितराम काला ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा:

यह राष्ट्रीय ध्वज और देश का अपमान है। एक तरफ भाजपा राष्ट्रवाद की बात करती है, दूसरी तरफ उनके नेताओं की मौजूदगी में तिरंगा उल्टा फहराया गया।

विधायक ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि

भगवान भाजपा नेताओं को सद्बुद्धि दें।