Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

स्वतंत्रता सेनानी नेली सेनगुप्त व भारत रत्न भगवान दास की जयंती और अमर शहीद सूर्य सेन व तारकेश्वर दस्तीदार का बलिदान दिवस मनाया

सूरजगढ़, राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में संस्थान के कार्यालय सूरजगढ़ में पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी पवन कुमार सैनी की अध्यक्षता में महान दार्शनिक व धर्म प्रवर्तक, भारतीय संस्कृति की सुगंध विदेशों में बिखरने वाले युगांतरकारी आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर योगाचार्य डॉ. प्रीतम सिंह के नेतृत्व में आकाश योग केंद्र बलौदा के बच्चों ने योग कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सुदेश खरड़िया ने देशभक्ति गीत व महिपाल सिंह खरड़िया ने देशभक्ति कविता सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाली पद्म विभूषण से सम्मानित महान स्वतंत्रता सेनानी नेली सेनगुप्त और स्वतंत्रता सेनानी व शिक्षा शास्त्री भारत रत्न भगवान दास की जयंती और चटगांव आर्मी रेड के नायक क्रांतिकारी अमर शहीद मास्टर सूर्य सेन व शहीद तारकेश्वर दस्तीदार का बलिदान दिवस मनाया। सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके जीवन संघर्ष को याद किया। सामाजिक कार्यकर्ता गिरवर सिंह तंवर बुहाना, आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी, पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी पवन कुमार सैनी, व्याख्याता महिपाल सिंह खरड़िया, शिक्षाविद् मोतीलाल डिग्रवाल, वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया, होशियार सिंह आर्य, डॉ. प्रीतम सिंह खुगांई, ओमप्रकाश सेवदा, राजपाल सिंह फौगाट आदि वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अध्यक्ष पवन कुमार सैनी का पुष्पमाला पहनाकर व साफा व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में 32 महीने तक अनवरत योगाभ्यास करने पर सुदेश खरड़िया का सम्मान किया। विशाल बेरला व खुशी वर्मा को भी निरंतर 12 महीने तक बिना कोई छुट्टी किये योगाभ्यास करने पर सम्मानित किया। शिवदान सिंह भालोठिया व पूर्व सरपंच जगदीश बडेसरा द्वारा आकाश योग केंद्र के बच्चों को योगा मेट भेंट करने पर उन्हें भी सम्मानित किया गया। शिक्षाविद् मोतीलाल डिग्रवाल, गिरवर सिंह तंवर व महिपाल सिंह खरड़िया, बनवारी सिंह राठौड़ का भी सम्मान किया। इस मौके पर होशियार सिंह आर्य, युवा जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय मील, राधेश्याम चिरानिया, फूलचंद सुनियां, शिक्षाविद् राजपाल सिंह फौगाट, मनोहर लाल जांगिड़, महिपाल सिंह खरड़िया, ओमप्रकाश सेवदा, बनवारी सिंह राठौड़, अनिल बिजारणिया, शिवदान सिंह भालोठिया, गिरवर सिंह तंवर बुहाना, जगदेव सिंह खरड़िया, डॉ. प्रीतम सिंह खुगांई, धर्मपाल गांधी, सज्जन कटारिया, दिनेश, अंजू गांधी, राकेश कुमार, सुदेश खरड़िया, संदीप कुमार, खुशी वर्मा, विशाल बेरला, कनिका, पवन कुमार, हिमांशु, टीना कुमारी, मोहित कुमार, मौसम कुमारी आदि अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य डॉ. प्रीतम सिंह ने किया। सुदेश खरड़िया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur