Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा जिलाध्यक्ष मांवडिया के जन्मदिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

,

भाजपा जिलाध्यक्ष मांवडिया के जन्मदिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

न्यू राजस्थान कालेज में जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल ढूकिया की अगुवाई में परिंडे लगाये गये

झुंझुनूं, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया का जन्मदिवस पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जगह जगह मनाया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए पार्टी के शहर महामंत्री दलीप सैनी ने बताया कि पार्टी के जिला कार्यालय में शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा की अगुवाई में शहर मंडल प्रभारी अरुणा सिहाग,उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी,आई टी के मनीष सैनी, नदीम भाटी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं न्यू राजस्थान कालेज में जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल ढूकिया की अगुवाई में परिंडे लगाये गये तथा पौधारोपण कर जिलाध्यक्ष का जन्मदिवस मनाया गया।इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सहल, ख्यालीराम कुमावत, पार्षद चंद्रप्रकाश शुक्ला,रवि लाम्बा, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा युवा अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष अंकुर मोदी की अगुवाई में केक काटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा बगड़ रोड़ स्थित जौहरी बाबा की बगीची में पार्षद बुदराम सैनी, युवा नेता मुकेश सैनी एवं ताराचंद सैनी की अगुवाई में केक काटा गया।इस मौके पर सम्पत सैनी, रणवीर सैनी, रविन्द्र सिंगोदिया, कृष्ण कुमार, जगदीश सैनी, पार्वती सैनी,रेखा सैनी, आदित्य सैनी, गजानंद सैनी, राकेश सैनी, संजय सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष मावंडिया ने श्री गोपाल गौशाला में पहुंच कर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गायों को चारा खिलाया।इस दौरान आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सीए लोकेश अग्रवाल की अगुवाई में केक काटा गया।इसी प्रकार से पार्षद चंद्रप्रकाश शुक्ला की अगुवाई में इच्छा पूर्ण बालाजी मंदिर में भी केक काटकर जिलाध्यक्ष का जन्मदिवस मनाया गया।इस अवसर पर राजेंद्र लालपुरिया, रामौतार शर्मा, रामकरण सैनी,भागीरथ सैनी,सुशील कुमावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur