Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जिले में 16 अक्टूबर से शुरू होंगे मतदाता जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम

जिले में 16 अक्टूबर से शुरू होंगे मतदाता जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम

झुंझुनू, विधानसभा आम चुनाव 2023 के दृष्टिगत जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने है। जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल ने बताया कि 16 अक्टूबर को उचित मूल्यों की दूकान पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, 17 को मनरेगा कार्यस्थल पर मतदाता जागरूकता संवाद कार्यक्रम, 18 को मतदाता जागरूकता संबंधी कार्यक्रम, 19 को युवा मतदाता सम्मेलन, 20 को ओद्योगिक संस्थानों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, 21 मतदाता जागरूकता संबंधी प्रश्नोतरी प्रतियोगिता, 23 को शहरी आजीविका महिला मतदाता जागरूकता सम्मेलन, 25 को सहकारी समितियों में मतदाता जागरूकता बैठक, 26 को भूतपूर्व सैनिकों के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, 27 को दिव्यांग मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, 28 को मानव श्रंखला द्वारा मतदाता जागरूकता का संदेश, 30 को ग्रामीण राजीविका महिला मतदाता जागरूकता सम्मेलन एवं 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य पर मतदाता शपथ का आयोजन किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur