Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं में वीर झुंझा प्रतिमा स्थापना दिवस व प्रतिभा सम्मान 22 को

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
,

झुंझुनूं में वीर झुंझा प्रतिमा स्थापना दिवस व प्रतिभा सम्मान 22 को

Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) : झुंझुनूं में वीर झुंझा प्रतिमा स्थापना दिवस व प्रतिभा सम्मान 22 को

झुंझुनूं शहर के संस्थापक वीर झुंझा का प्रतिमा स्थापना दिवस समारोह रविवार 22 फरवरी को प्रातः 10 बजे से झुंझार सिंह पार्क में आयोजित किया जाएगा।

18वां वार्षिक समारोह, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

संस्था अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नेहरा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वीर झुंझा का 18वां वार्षिक समारोह भव्य रूप से मनाया जाएगा।
इस अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित किया जाएगा।

इन क्षेत्रों की प्रतिभाएं होंगी सम्मानित

समारोह में निम्न श्रेणियों की प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया जाएगा

  • UPSC, RPSC, UGC के माध्यम से चयनित सिविल सेवा अभ्यर्थी

  • रक्षा क्षेत्र की विभिन्न सेनाओं में उच्च स्तरीय चयनित अभ्यर्थी

  • प्रगतिशील व नवाचार पशुपालक

  • साहित्यकार/लेखक

  • समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्व

  • राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाड़ी

15 फरवरी तक जमा करने होंगे दस्तावेज

संस्था प्रवक्ता एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष नेशनल यूथ आइकॉन वकील विजयहिन्द जालिमपुरा ने बताया कि स्मारक स्थल पर हुई कार्यकारिणी बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि
सभी प्रतिभाओं को अपने संबंधित दस्तावेज 15 फरवरी से पूर्व संस्था कार्यालय या पदाधिकारियों के पास जमा करवाने होंगे।
इसके बाद कोई भी प्रविष्टि स्वीकार नहीं की जाएगी

जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों की रहेगी उपस्थिति

समारोह में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, प्रबुद्धजन, महिलाएं, युवा तरुणाई एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
इस दौरान संस्था के कार्यों, गतिविधियों और भावी कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur