Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / उप राष्ट्रपति धनखड 27 को रहेंगे जिले के दौरे पर

उप राष्ट्रपति धनखड 27 को रहेंगे जिले के दौरे पर

झुंझुनूं, देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड अपनी धर्मपत्नी सहित 27 अगस्त को झुंझुनू जिले के दौरे पर रहेंगे। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल ने बताया कि उप राष्ट्रपति 27 को सुबह 8.35 बजे हेली कॉप्टर से जिले के लोहार्गल धाम पंहुचेंगे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वे सूर्य मंदिर जाएंगे। सुबह 9.25 बजे वे लोहार्गल से रवाना होकर 9.55 बजे झुंझुनू हवाई पट्टी पहुंचेंगे। यहां से वे राणी सती मंदिर जाएंगे। सुबह 10.30 बजे रवाना होकर 10.50 बजे दोरासर स्थित सैनिक स्कूल पंहुचेंगे। दोपहर 12.20 बजे वे वहां से रवाना होकर झुंझुनू हवाई पट्टी पंहुचेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur