Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / उप राष्ट्रपति शनिवार को आएंगे खेतड़ी

उप राष्ट्रपति शनिवार को आएंगे खेतड़ी

एक दिवसीय दौरे पर

झुंझुनूं, महामहिम उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर जिले के खेतड़ी कस्बे में आएंगे। जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने बताया कि वे यहां रामकृष्ण मिशन अजीत विवेक संग्रहालय तथा विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी के तत्वावधान में केन्द्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा प्रदेश के सभी 33 जिलों में निकाली जा रही स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेंगे। इससे पहले वे अजीत विवेक संग्रहालय में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे। इसके बाद पोलो ग्राउंड मैदान में सभा को सम्बोधित करेंगे। वे इस दौरान केसीसी प्रोजेक्ट के अधिकारियों से मिलेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur