Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – 33 साल की विवाहिता का 28 साल के युवक पर आया दिल, दो बच्चों की मां ने भागकर रचाई शादी

, ,

Video News – 33 साल की विवाहिता का 28 साल के युवक पर आया दिल, दो बच्चों की मां ने भागकर रचाई शादी

दो बच्चों की मां है विवाहिता, अब दोनों बच्चे किसको कहेगे मां

पति ने लगाया आरोप, बिना तलाक कैसे की दूसरी शादी, सिंघाना थाने का मामला

YouTube video

झुंझुनू, प्यार दुनिया का सबसे सुन्दर और पवित्र रिश्ता है लेकिन आज कल सामने आ रहे प्यार के समाचारो को देखर हर कोई व्यक्ति सोचने पर मजबूर हो जाता है तो समजशास्त्रियों के लिए भी यह शोध का विषय बनता जा रहा है। 33 साल की बच्चों की मां का 28 साल के युवक पर दिल आ गया। विवाहिता ने भाग कर युवक से शादी कर ली। अब वह अपने दूसरे पति के साथ रह रही है। दोनों बच्चों को पहले पति के पास छोड़ दिया। अब पति ने थाने में रिपोर्ट देकर बिना तलाक के दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। हालांकि मामला पांच माह पुराना है, लेकिन कोर्ट के दखल के बाद सिंघाना थाने में अब दर्ज हुआ है। सिंघाना थाना इलाके के ढाणा गांव निवासी 42 साल के हेमराज की पत्नी 33 साल की संतोष 4 जनवरी 2022 को घर से निकल गई थी। इसके बाद 16 जनवरी 2022 के करीब दोनों ने शादी कर ली। हेमराज को शादी के सम्बन्ध में पता चला तो वह सिंघाना थाने पहुंचा। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद कोर्ट का सहारा लेकर मामला दर्ज करवाया गया है।  ढाणा निवासी हेमराज और संतोष की शादी 17 जुलाई 2013 में हुई थी। हेमराज ने बताया कि बिना दहेज के शादी की गई थी। इसके बाद उसके 9 जून 2014 को एक बेटी को जन्म दिया। बेटी रविना अब आठ साल की है। इसके बाद 11-10-2015 को एक पुत्र वेदांश को जन्म हुआ। संतोष और हेमराज के दो बच्चे हैं। अब ये दोनों बच्चे हेमराज के पास ही रह रहे हैं। हेमराज ने बताया कि उसकी पत्नी संतोष 4 जनवरी 2021 की शाम बिना बताए घर से निकल गई। जब घर में देखा तो वह दो लाख रुपए नकद, सोने चांदी के जेवर भी साथ ले गई। तलाश की तो नहीं मिली। परिवार तलाश करता रहा।  इसके बाद 18 फरवरी को 2022 को हेमराज को पता चला कि संतोष ने दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद वह थाने पहुंचा, रिपोर्ट दी। लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। लगातार थाने के चक्कर लगाता रहा। फिर कोर्ट का सहारा लेकर मामला दर्ज करवाया गया। हेमराज ने बताया कि 21 सितम्बर 2021 को उसकी ताई की मृत्यु हो गई थी। वे परिवार के साथ 26 सितम्बर 2021 को हरिद्वार गए थे। इस दौरान हेमराज की पत्नी संतोष भी साथ थी। इस दौरान उसकी पत्नी संतोष की मुलाकात 28 साल के संदीप नेहरा पुत्र रामोवतार निवासी जाटवास, पुलिस थाना पाटन सीकर तथा मंजू पत्नी से मुलाकात हो गई। संतोष और संदीप ने आपस में एक दूसरे के मोबाइल नम्बर ले लिए। फिर दोनों की बातें होने लगी। संतोष किसी भी प्रकार का बहना बनाकर संदीप से मिलने जाने लगी। कई बार संतोष दो तीन दिन तक घर से बाहर भी रही। लेकिन उन्हें पता नहीं चला कि वह कहां रही। इसके बाद संतोष घर में लड़ाई झगड़ा करने लगी। इसके बाद वह  4 जनवरी 2022 को बिना बताए ही घर से निकल गई।  इसके बाद दूसरे दिन हेमराज ने सिंघाना थाने में गुमशुदगी दर्ज करवादी। पुलिस ने 13 जनवरी को संतोष दस्तयाब कर लिया। संतोष ने संदीप के साथ रहने की सहमति दे दी, इसके बाद पुलिस ने उसको संदीप के साथ भेज दिया। हेमराज ने बताया कि उसको स्थानीय लोगों से पता चला है कि 16 जनवरी 2022 संदीप और संतोष ने शादी कर ली है। हेमराज ने कहा कि वह पहले से शादीशुदा थी। बिना तलाक के कैसे शादी कर ली, इसकी शिकायत थाने में की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस मामले में सवाल खड़ा होता है कि एक माँ की ममता ने अपने दिल के हाथो हार कैसे मान ली ? क्या मां की ममता पर दिल का प्यार भारी पड़ गया ?

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur