Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – बाल-बाल बच गए भाजपा के एक जिला पदाधिकारी !

, , ,

Video News – बाल-बाल बच गए भाजपा के एक जिला पदाधिकारी !

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के सामने होने वाले थे एक्सपोज

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का था आज झुंझुनू का दौरा

झुंझुनू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी का आज झुंझुनू दोरा था। इस दौरे के दौरान उनके विभिन्न कार्यक्रमों के साथ गाड़ियां टाउन हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में झुंझुनू विधानसभा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करने का कार्यक्रम था जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसके उपरांत प्रदेशाध्यक्ष का शाम को 4:00 बजे सर्किट हाउस में भाजपा जिला समन्वय समिति की बैठक में आगामी रणनीति को लेकर चर्चा करने का कार्यक्रम भी तय था। लेकिन तय समय से देरी होने के चलते गाड़िया टाउन हॉल से ही प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सीधे ही झुंझुनू दौरे को समाप्त करके यहां से रवाना हो गए। वही सर्किट हाउस में ही भाजपा के एक जिला पदाधिकारी के सफेद पोश आवरण के पीछे छिपा सच भी प्रदेशाध्यक्ष के सामने खोले जाने की जानकारी भी सूत्रों द्वारा सामने आ रही थी। लेकिन ऐन वक्त पर ही उस पदाधिकारी की किस्मत काम कर गई या यो कहे कि बिल्ली के भाग का छीका टूट गया और समय अभाव के चलते प्रदेशाध्यक्ष सर्किट हाउस नहीं पहुंचे। प्रदेशाध्यक्ष के इस दौरे के दौरान उस पदाधिकारी को भी पूरा एहसास था कि आज उनका भंडाफोड़ होने वाला है जिसके चलते पूरे कार्यक्रम के दौरान भी वे अवसाद में ही नजर आए और गाड़ियां टाउन हॉल से भी वह भागम भाग करके सर्किट हाउस पहले ही पहुंच गए।

इस दौरान वहां पर मीडिया कर्मी भी पहुंच गए थे। लेकिन जैसे ही पदाधिकारी को जानकारी मिली कि प्रदेशाध्यक्ष सर्किट हाउस नहीं आ कर झुंझुनू से रवाना हो चुके हैं। तो मानो उस पदाधिकारी की बांछें खिल गई और उन्होंने हंसते हुए कहा कि अध्यक्ष जी यहां नहीं आ रहे हैं। यह बात बोलते हुए उनके चेहरे के मनोभाव देखते हुए वह गाना बरबस याद आ गया कि अब आया मेरे बेचैन दिल को करार, लेकिन भागवत गीता में लिखा हुआ है कि आदमी के कर्म कभी भी उसका पीछा नहीं छोड़ते आज नहीं तो कल जब उसके प्रारब्ध पूर्ण हो जाएंगे तो भाजपा के सामने ही नहीं आम जनता के सामने भी वह एक्सपोज हो जाएंगे। वहीं सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सामने आज एक मामले को लेकर दस्तावेजों के साथ यह मामला उठाया जाने वाला था। वहीं सूत्रों से यह जानकारी भी मिल रही है कि आगामी दिनों में तीन चार मामलों से जुड़े दस्तावेज भी शीघ्र ही जनता के सामने भी आ सकते हैं।

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur