Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – झुंझुनू में एसीबी का बड़ा धमाका : जलदाय विभाग का एक्सईएन 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते पत्नी सहित गिरफ्तार

, ,

Video News – झुंझुनू में एसीबी का बड़ा धमाका : जलदाय विभाग का एक्सईएन 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते पत्नी सहित गिरफ्तार

झुंझुनू एसीबी की बड़ी कार्रवाई, आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

एसीबी ने एक्सईएन के पिलानी स्थित निवास पर की कार्रवाई

YouTube video

झुंझुनू, जयपुर एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर झुंझुंनू इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये रामसिंह अधिशासी अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी खण्ड खेतड़ी, जिला झुंझुंनू को उसकी पत्नी इन्द्रा सहित परिवादी से 60 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक बी एल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की झुंझुंनू इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके द्वारा करवाये गये विभिन्न कार्यों के 5 लाख 54 हजार रुपये के बकाया बिलों के भुगतान की एवज में रामसिंह अधिशासी अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी खण्ड खेतडी, जिला झुंझुनू द्वारा कमीशन के रूप में 70 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी, जयपुर के उपमहानिरीक्षक पुलिस विष्णुकान्त के सुपरवीजन में झुंझुनू इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इस्माईल खान के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये रामसिंह पुत्र नारंग सिंह निवासी ग्राम देदूसर, तहसील नवलगढ़ जिला झुंझुंनू हाल निवासी वार्ड न० 31. न्यू कॉलोनी, गली न० 2. नोर्थ पिलानी, झुंझुनू को अपने निवास पर परिवादी से 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी टीम के पहुंचने पर आरोपी के कहने पर उसकी पत्नी इन्द्रा द्वारा रिश्वत राशि मकान के एक कमरे में स्थित चारपाई के नीचे फेंक दिये, जहां से रिश्वत राशि बरामद की जा चुकी है। प्रकरण में इन्द्रा को भी गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम. एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur