Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – पनप रहे गैंग व आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए झुंझुनू एसपी से लगाई गुहार

, ,

Video News – पनप रहे गैंग व आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए झुंझुनू एसपी से लगाई गुहार

सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धींगड़ीया के ग्रामीण पहुंचे एसपी ऑफिस

झुंझुनू, झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत धींगड़ीया के बड़ी संख्या में ग्रामीण आज झुन्झनू एसपी के पास क्षेत्र में पनप रहे गैंग व आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए गुहार लगाने के लिए पहुंचे। इसके लिए एसपी को ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत धींगड़ीया में धींगड़िया चोराड़ी, जयसिंहवास, रघुवीरपुरा, पिचानवासी स्थित है। इन गांवो में गांव के ही कुछ असामाजिक तत्व आपस में मिलकर गैंग का निर्माण कर रखा है। जो आए दिन छुटपुट घटनाओं के साथ चोरी, डकैती, ब्लैकमेल जैसी घटनाओं को अंजाम देकर दहशत का माहौल बनाया हुआ है। आए दिन गांव के जौहड़ में हवाई फायरिंग करते हैं। इनके विरुद्ध कई बार सूरजगढ़ पुलिस थाने को भी सूचित किया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग बेखौफ होकर घूम रहे हैं जिसके चलते आमजन का जीना दुभर हो गया है। ग्रामीणों ने एसपी से सामाजिक तत्वों से निपटने के लिए स्पेशल टीम गठित कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

YouTube video