Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – बचनेश कुमार अग्रवाल ने संभाला जिला कलेक्टर झुन्झनू का कार्यभार : आम जनता की फरियाद पहुंचेगी अंजाम तक

, ,

Video News – बचनेश कुमार अग्रवाल ने संभाला जिला कलेक्टर झुन्झनू का कार्यभार : आम जनता की फरियाद पहुंचेगी अंजाम तक

जिला कलेक्टर बचनेश का वचन अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी योजनाए होंगे प्रयास

झुंझुनू, आईएएस बचनेश कुमार अग्रवाल ने आज झुंझुनू जिला कलेक्टर का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवागत जिला कलेक्टर अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में विधानसभा चुनाव होने हैं इसलिए जिले में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाना उनकी प्राथमिकता होगी। वहीं सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं आम लोगों को जिनका लाभ मिलना चाहिए इसलिए विभिन्न विभागों के साथ तालमेल बैठाकर यह देखा जाएगा कि कहां पर कमियां है और उन्हें दुरस्त कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आम जन को सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ मिल सके। वहीं जिला कलेक्टर अग्रवाल का कहना था कि जिला कलेक्टर के पास आने वाली फरियाद अब महज कागजो तक सिमित नहीं होगी बल्कि आमजन की फरियाद पर प्रभावी कार्रवाई हो इसके लिए भी वह पूरा प्रयास करेंगे।

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur