Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – झुंझुनू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 दर्जन गिरफ्तार

, ,

Video News – झुंझुनू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 दर्जन गिरफ्तार

झुंझुनू कोतवाली और सदर थाना पुलिस की 11 टीमों ने की कार्रवाई

जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में हुई कार्रवाई

झुंझुनू, झुंझुनू जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में झुंझुनू वृत्त में स्थित कोतवाली और सदर थाना पुलिस द्वारा आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। झुंझुनू कोतवाली पुलिस की 5 टीमों तथा झुंझुनू सदर थाना पुलिस की 6 टीमों ने मिलकर कार्रवाई करते हुए 4 दर्जन वांछित व सक्रिय अपराधियों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। झुंझुनू कोतवाली पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर एक गिरफ्तारी वारंटी व एक प्रकरण में वांछित व 19 सक्रिय अपराधियों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। इस प्रकार कोतवाली पुलिस द्वारा अल सुबह की कार्रवाई में कुल 23 अपराधियों की धरपकड़ की गई है। इसी प्रकार सदर थाना पुलिस द्वारा 25 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसमें एक अपराधी के खिलाफ आर्म्स एक्ट व एक अपराधी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। झुंझुनू कोतवाल सुरेंद्र देगड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगे भी झुंझुनू पुलिस द्वारा इसी प्रकार से कार्रवाई जारी रहेगी।

YouTube video