Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – युवक के अपहरण को लेकर मिल रही है झुंझुनू जिले से बड़ी खबर

, ,

Video News – युवक के अपहरण को लेकर मिल रही है झुंझुनू जिले से बड़ी खबर

दूध का व्यापार करने वाले युवक का अपहरण, पुलिस ने छुड़ाया

मौके से नवीन कुमार, आशीष और रविंद्र सिंह शेखावत को पकड़ा

पुलिस ने शिवसिंहपुरा से छुड़ाया युवक को

झुंझुनू, झुंझुनू जिले के पिलानी कस्बे से आज बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जिसमें निकटवर्ती गाडौली निवासी युवक देवेंद्र ने अपने अपरहण कर और मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया। युवक देवेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि सिमली गांव में 6-7 लोगों ने मेरी दूध की गाड़ी रुक वाई। गाड़ी रुकवा कर मेरी चाबी निकाल ली और उठाकर मुझे गाड़ी के डाले में डाल लिया। इस दौरान कई जगह से गाड़ी ले जाकर एक जगह पर ले जाकर मेरे साथ मारपीट की। वहीं युवक देवेंद्र का कहना है कि उसके पिता ने 100 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस उसको छुड़ाकर लेकर आई है। सारा मामला पैसों से लेकर जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। वही पिलानी थानाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना पर युवक को छुड़ाया गया और 3 लोगों को इस मामले में 151 में गिरफ्तार किया गया है और युवक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है तथा आगे का अनुसंधान किया जा रहा है।

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur