Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – झुंझुनू कोतवाली थाना क्षेत्र से मिल रही है बड़ी खबर

, ,

Video News – झुंझुनू कोतवाली थाना क्षेत्र से मिल रही है बड़ी खबर

झुंझुनू शहर के मोड़ा पहाड़ के पास 3 दुपहिया वाहनों में अज्ञात युवकों ने की तोड़फोड़

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लिया घटनास्थल का जायजा

झुंझुनू, झुंझुनू कोतवाली थाना क्षेत्र में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है। सामने आ रही घटना को देखकर लगता है कि बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं रहा है। बदमाश तोड़फोड़ मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला देर रात को झुंझुनू शहर के मोड़ा पहाड़ के पास देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार 3 दुपहिया वाहनों में अज्ञात युवकों ने तोड़फोड़ की है। पहाड़ पर स्थित बाबा मस्तराम आश्रम जाने वाले रास्ते पर यह घटनाक्रम हुआ है। अज्ञात युवकों की तोड़फोड़ से तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कैंपर सवार बदमाशो ने तीनों दुपहिया वाहनों में तोड़फोड़ की है । इससे कुछ दिन पूर्व मोडा पहाड़ के पास पत्थरों से भरे डंपरो में बदमाशों द्वारा दर्जनों वाहनों में तोड़फोड़ की गई थी अभी तक उन आरोपी भी पुलिस पकड़ से दूर है। ऐसे में दूसरा घटनाक्रम पुलिस के लिए चुनौती बना है। सूचना के बाद कोतवाली थाना प्रभारी प्रशिक्षु आरपीएस कृष्ण राज जांगिड़ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। बदमाशों की तलाश में पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

YouTube video