Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – झुंझुनू में अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी की गिरफ्तारी से जुडी मिल रही है बड़ी खबर

, ,

Video News – झुंझुनू में अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी की गिरफ्तारी से जुडी मिल रही है बड़ी खबर

नाबालिग को शादी का झांसा देकर रेप करने से जुड़ा है मामला

झुंझुनू, झुंझुनू से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जिसमे अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्लेयर जतिन सिंह को पोक्सो मामले में गिरफ्तार किया गया है। चिड़ावा पुलिस ने आरोपी जोडिया किठाना निवासी जतिन सिंह पुत्र दर्शनसिंह को मामला दर्ज होने के 20 दिन बाद आखिरकार गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नाबालिग को शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला चिड़ावा थाने में 14 जुलाई को दर्ज हुआ था जिस पर पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आरोप प्रमाणित होने पर गिरफ्तार किया गया है। चिड़ावा थाने में आरोपी के साथ उसके परिवार के आठ सदस्यों पर भी पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। आज पीड़िता अपनी मां के साथ पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। साथ ही झुंझुनू जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी उसका रिश्ते मे भाई है। जिसके चलते मामले को दबाया जा रहा है मेरी मां 4 वर्ष से कैंसर पीड़ित है। लेकिन मुझे न्याय दिलाने के लिए पुलिस के उच्च अधिकारियों तक मिल चुकी है। मुझ पर और मेरी मां आरोपी पक्ष रुपए मांगने के साथ ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगा चुके हैं लेकिन हम सिर्फ न्याय चाहते हैं हमारे साथ न्याय किया जाए। शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur