Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – झुंझुनू जिले के पिलानी से मिल रही है बड़ी खबर

, ,

Video News – झुंझुनू जिले के पिलानी से मिल रही है बड़ी खबर

आश्रम के लोगो व ग्रामीणों में हुआ विवाद

झुंझुनू, जिले के पिलानी से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जिसमे पिलानी के निकटवर्ती झेरली के पास आश्रम के लोगो व ग्रामीणों में विवाद हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने आश्रम के लोगो पर गैर कानूनी गति विधियां चलाने का भी आरोप लगाया है। विवाद तब हुआ जब आश्रम के पास से घूमनसर जाने वाले रास्ते को आश्रम के लोगो ने तारबंदी कर बंद कर दिया जिसके बाद घूमनसर और झेरली के सैकड़ो लोग मौके पर पहुँचे और तारबंदी को उखाड़ फैका। घटना क़ी सुचना मिलने पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुँचा। ग्रामीणों ने आश्रम में हथियार होने के आरोप लगाते हुए नशे का व्यापार करने के भी गंभीर आरोप लगाए है। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है।

YouTube video