Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – झुंझुनू जिले के सुल्ताना से मिल रही है बड़ी खबर

, ,

Video News – झुंझुनू जिले के सुल्ताना से मिल रही है बड़ी खबर

मौके पर पुलिस और एफएसएल टीम सबूत जुटाने में जुटी है

झुंझुनू, झुंझुनू जिले के सुल्ताना से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जिसमें एक मकान में दंपति के शव मिले है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 12:30 बजे के लगभग किराए के मकान में महिला का शव किचन के फर्श पर मिला। वही उसका पति कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। मृतक की पहचान राजेश जाट पुत्र रामस्वरूप निवासी चारावास झुंझुनू के रूप में हुई है वह आर्मी में कार्यरत था और छुट्टी पर चल रहा था। वही मृतक महिला की पहचान मृतक की पत्नी मंजू के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर दिया गया। पुलिस और एफएसएल की टीम सबूत जुटाने में लगी हुई हैं वहीं प्राथमिक तौर पर इसका कारण गृह क्लेश को बताया जा रहा है। मंजू के भाई विक्रम की तरफ से पुलिस में रिपोर्ट दी गई है जिसमें बताया गया कि मंजू के ससुर जेठ नंद मारपीट कर परेशान करते थे। विक्रम ने बताया कि मंजू की शादी 21 मई 2022 को राजेश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले मंजू के साथ मारपीट करते थे कई बार दोनों का समझौता करवाया। 1 महीने पहले भी ससुर और ननद ने पीटा था। चार दिन पहले से ही राजेश और मंजू किराए के मकान में यहां पर रह रहे थे। शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

YouTube video