Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – पुलिस ने बिछाया जाल तो पकड़ में आया जिस्म फरोशी का काला धंधा

, ,

Video News – पुलिस ने बिछाया जाल तो पकड़ में आया जिस्म फरोशी का काला धंधा

होटल में जिस्म फरोशी का भंडाफोड़

पुलिस ने एक महिला सहित पांच जनों को गिरफ्तार किया

मुखबिर की सुचना पर बुहाना कस्बे के एक होटल में दी गई दबिश

YouTube video

झुंझुनू, झुंझुनू जिले के बुहाना कस्बे के एक होटल में देह व्यापार कराने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित पांच जनों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बुहाना कस्बे में सतनाली रोड पर स्थित एक होटल में जिस्म फरोशी का कारोबार होने की सूचना मिली जिस पर पुलिस ने जाल बीछाकर दबिश दी। इस मामले में चार युवको के साथ एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। महिला बिहार की रहने वाली है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है मामले की जांच खेतड़ी डीएसपी करेंगे। वहीं पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बिहार से महिला को यहां पर लाकर देह व्यापार करवा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को होटल में गलत काम होने की सूचना मिलने पर टीम का गठन किया गया और एक कॉन्स्टेबल को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया। जिसने मिस कॉल देकर पुलिस टीम को छापा मारने के लिए संकेत दिया जिस पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur