Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – झुंझुनू लोकसभा सीट जीतने का कांग्रेस ने किया दावा

, , ,

Video News – झुंझुनू लोकसभा सीट जीतने का कांग्रेस ने किया दावा

कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने किया लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की जीत का दावा

झुंझुनू, झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र की सीट जीतने का कांग्रेस ने दावा किया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सुंडा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए झुंझुनू लोकसभा सीट जीतने का दावा किया है। वहीं अपने दावे के समर्थन में उन्होंने तर्क दिया कि झुंझुनू जिले की सात विधानसभा सीटों में से हम पांच सीटे जीत चुके हैं और झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो 6 सीटे इसमें हम जीत चुके हैं। वही आपकी जानकारी के लिए बता दे की सीकर जिले की फतेहपुर विधानसभा सीट भी झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ही आती है। लिहाजा आठ विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 6 सीटों पर कब्जा जमा चुकी है। इसी के चलते कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सुंडा ने आगामी लोकसभा चुनाव में झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विजय होने का दावा किया है और उनका कहना था कि झुंझुनू से यह जो चिंगारी निकलेगी यह पूरे प्रदेश और देश में फैलेगी और तानाशाही सरकार को उखाड़ कर फेंकने का काम करेगी। उनका कहना था कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता एकजुट है। कांग्रेस के कार्यकर्त्ता सड़को पर यह लड़ाई लड़ेंगे, वही शीर्ष नेतृत्व और ज़ीतने वाले सांसद संसद में यह लड़ाई लड़ेंगे। शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur