Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – गुढ़ा में रंगदारी की मांग, फायरिंग और झुंझुनू एसपी पहुंचे मौके पर

, ,

Video News – गुढ़ा में रंगदारी की मांग, फायरिंग और झुंझुनू एसपी पहुंचे मौके पर

गुढ़ा में फायरिंग के बाद झुंझुनू एसपी पहुंचे मौके पर

व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी मांग कर की गई थी फायरिंग

झुंझुनू, झुंझुनू जिले के गुढ़ा में आज बदमाशों द्वारा एक व्यापारी से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांग कर फायरिंग करने का मामला सामने आया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाशों ने पहले व्यापारी को एक पर्ची थमाई जिसमे 50 लाख की रंगदारी की मांग की गई थी और उसके बाद फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। फायरिंग की सूचना पर लोगों में सनसनी फैल गई। वही फायरिंग की इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें दो बदमाश फायरिंग की वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पूरी घटना के बाद आज झुंझुनू जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित भी किया गया। शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur