Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – झुंझुनू में उपमुख्यमंत्री बैरवा ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

, ,

Video News – झुंझुनू में उपमुख्यमंत्री बैरवा ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

स्वर्ण जयंती स्टेडियम में हुआ जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित

झुंझुनू, गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह शुक्रवार को जिला मुख्यालय के स्वर्ण जयंती स्टेडियम पर आयोजित किया गया। जहां पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने देश के वीर शहीदों, स्वतंत्र सेनानियों को नमन करते हुए आजादी के पर्व को खुशी के साथ मनाने की बात कही। उन्होंने झुंझुनूं की वीर धरा को विशेष रूप से नमन करते हुए कहा कि इस जिले ने देश की सेवा के लिए सबसे ज्यादा सैनिक दिए है। उन्होंने कहा कि हमारे महापुरूषों ने अंग्रेजी हुकुमत से आजादी दिलाई। संविधान के निर्माता बाबा डॉ. भीमराव अम्बेडकर के योगदान को कौन भूल सकता है, जिनके संविधान की वजह से आज भारत का लोकतंत्र सबसे सम्पन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश चन्द्रयान तक पंहुचा है। हमारे वैज्ञानिकों का लौहा पूरी दूनिया मान रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के हर घर तिरंगा अभियान ने देशवासियों में नई उर्जा का संचार किया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन देशवासियों के लिए गौरव, उत्साह और उमंग का दिन है। उन्होंने कहा कि 500 वर्षो बाद अयोध्या मे रामलला की स्थापना देश और देशवासियो के लिए गौरव की बात है।

ध्वजारोहण के बाद उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा को पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रीय धुन एवं गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद डॉ. बैरवा ने परेड का निरीक्षण कर मार्च-पास्ट एवं सलामी ली। अतिरिक्त जिला कलक्टर चंदन दूबे द्वारा महामहिम राज्यपाल के संदेश का वाचन किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। विभिन्न विभागों की ओर से आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम, बैण्ड प्रदर्शन किया गया।

सांसद नरेन्द्र कुमार, जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल, सीईओ जवाहर चौधरी, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र बिश्नोई सहित बडी संख्या में गणमान्यजन एवं अधिकारी-कर्मचारी एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद्र बैरवा जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करने से पहले शहीद स्मारक पंहुचे। यहां पर उन्होंने शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर ज्ञात -अज्ञात शहीदों को नमन किया। इस दौरान सांसद नरेन्द्र कुमार, जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल भी मौजूद रही। उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने मंडावा मोड़ पर चर्मशिल्पा संस्थान की और से आयोजित स्वागत समारोह में शिरकत की। डॉ. बैरवा ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क में डॉ. अम्बेडकर की मूर्ति पर मालापर्ण कर वहां पर पौधारोपण भी किया।

जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टे्रट परिसर में ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र विश्नोई ने, जिला परिषद में सीईओ जवाहर चौधरी ने, सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में पीआरओ हिमांशु िंसंह ने ध्वजारोहण किया।

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur