Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – झुंझुनू में प्रॉपर्टी को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद

, ,

Video News – झुंझुनू में प्रॉपर्टी को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद

मौके पर पहुंची पुलिस ने 7 को लिया हिरासत में

आपसी विवाद में एक को लगी चोट, बीडीके अस्पताल में चल रहा है इलाज

YouTube video

झुंझुनू, जिला मुख्यालय पर चूरू रोड पर स्थित प्रॉपर्टी को लेकर आज सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद होने की सूचना पुलिस को मिली। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। झुंझुनू कोतवाली थाना अधिकारी सुरेंद्र देगड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के चूरू रोड पर आरआर हॉस्पिटल के पास प्रॉपर्टी को लेकर दो पक्षों में आज सुबह विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के 4 लोगों को दूसरे पक्ष के 3 लोगों को इस प्रकार कुल 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है। विवाद में एक व्यक्ति के चोट आई उसका बीड़ीके अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वही मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए झुंझुनू कोतवाली पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur