Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – दिया कुमारी होंगी राजस्थान की अगली मुख्यमंत्री !

, , ,

Video News – दिया कुमारी होंगी राजस्थान की अगली मुख्यमंत्री !

चौंकिए मत पूरी खबर देखिए

वर्तमान राजस्थान की भाजपा में देखा जाए तो ऐसा कोई व्यक्तित्व भी नहीं है जो नरेंद्र मोदी या उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की तरह नेतृत्व कर सके

YouTube video

झुंझुनू, दिया कुमारी होंगी राजस्थान की अगली मुख्यमंत्री ! जी हां, इसमें चौंकने वाली कोई बात नहीं है। हम आपके सामने आज ऐसा राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करने जा रहे हैं जो सटीक तर्कों एवं सूत्रों की कसौटी पर परखने के बाद आपके सामने प्रस्तुत किया जा रहा है और आज ही हम आपके सामने यह विश्लेषण क्यों प्रस्तुत कर रहे हैं उसकी भी खास वजह है। आज 30 जनवरी को भाजपा नेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद दिया कुमारी का जन्मदिन भी है। इसलिए आज हमने इस विश्लेषण को आपके सामने रखने का दिन चुना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिया कुमारी राजा मानसिंह द्वितीय की पोत्री हैं जोकि अंतिम महाराजा के रूप में ब्रिटिश राज में शासक थे। वही दिया कुमारी महाराजा एवं लेफ्टिनेंट कर्नल, ब्रिगेडियर [ओनर्स ] भवानी सिंह की पुत्री है। महाराजा भवानी सिंह ने भारतीय सेना में 1951 से 1975 तक अतुलनीय योगदान दिया था। इन्होंने 1971 भारत-पाकिस्तान के युद्ध में भी भाग लेते हुए महावीर चक्र प्राप्त किया था जोकि भारतीय सेना का दूसरा सबसे बड़ा अवार्ड है। महाराजा भवानी सिंह में देश सेवा के प्रति अटूट भावना थी जिसके चलते ही उन्होंने एक शाही परिवार से होने के बावजूद भी सेना में एक रुपए की तनख्वाह पर अपनी सेवाएं प्रदान की। इतिहास में ऐसा उदाहरण विरला ही मिलता है। यह राज परिवार धर्म परायणता एवं राष्ट्रप्रेम के लिए अपना विशिष्ट पहचान रखता है। वर्तमान राजसमंद की सांसद दिया कुमारी का जन्म 30 जनवरी 1971 को जयपुर में हुआ था। इनकी माता का नाम पद्मिनी देवी था। दिया कुमारी ने 10 सितंबर 2013 को बहुत बड़े जनसमूह के सामने तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और वसुंधरा राजे की उपस्थिति में एक रैली में पार्टी को ज्वाइन किया था। यहां पर बहुत से लोग यह तर्क भी दे सकते हैं की सांसद दिया कुमारी के पास इतना लंबा राजनीतिक अनुभव नहीं है। लेकिन वर्तमान राजस्थान की भाजपा में देखा जाए तो ऐसा कोई व्यक्तित्व भी नहीं है जो नरेंद्र मोदी या उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की तरह नेतृत्व कर सके। वही भाजपा के खेमेबाजी भी किसी से छुपी हुई नहीं है। इसलिए आपको ज्यादा चौकने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि हरियाणा में भी भाजपा ने मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बना कर सबको चौंका दिया था। हालांकि यह तभी संभव होगा जब भाजपा की राजस्थान में आगामी चुनावों बाद सरकार बन पायेगी।