Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – बीजेपी की तरह नहीं करते झूठे वादे, जो मांगा वो दिया – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

, , ,

Video News – बीजेपी की तरह नहीं करते झूठे वादे, जो मांगा वो दिया – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

मुख्यमंत्री गहलोत ने किया कांग्रेस सरकार की वापसी का दावा

खेतड़ी क्षेत्र के बबाई दौरे पर आये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

झुंझुनू, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज खेतड़ी के बबाई दौरे पर रहे। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राजस्थान सरकार ने जनता को महंगाई से राहत दिलाने में कई कदम उठाए हैं। हम बीजेपी की तरह झूठे वादे नहीं करते। खेतड़ी से हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के बाद कोई कारखाना नहीं आया है। हम खेतड़ी में इंडस्ट्री के लिए आगे बढ़ रहे है। राजस्थान में बिजली की बड़ी योजनाएं चल रही है, बिजली पानी, शिक्षा में हम देश में नंबर वन है। हम प्रदेश में स्वास्थ्य आम आदमी का अधिकार लेकर आए। खेतड़ी की जनता के लिए जो मांगा वो दिया है। रीको स्थापित होने से लोगों के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध हो पाएंगे।

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि यदि सरकार बदल गई तो 38 हजार करोड रूपए की रिफाइनरी जो आज 52 करोड़ रुपए की हो गई। उस पर भाजपा रोक लगा देगी। एक करोड़ लोगों को पेंशन दी जा रही है। बुजुर्ग को एक हजार रुपए पेंशन मिलेगी और हर साल 15 प्रतिशत बढ़ेगी। कर्मचारियों को ओपीएस दिया है, गरीबों के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है, इसी के साथ गहलोत ने एक बार फिर कांग्रेस की वापसी का दावा किया। मुख्यमंत्री का संबोधन 24 मिनट तक चला। 3 बजकर 50 मिनट पर मुख्यमंत्री कोटपूतली के लिए रवाना हो गए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री गहलोत ने बबाई महिला कॉलेज, खेतड़ी उप जिला अस्पताल, बबाई उप तहसील, पुलिस थाना, रीको औद्योगिक क्षेत्र का शिलान्यास किया। साथ ही 400 के.वी जीएसएस, सामुदायिक अस्पताल और बबाई दुग्ध डेयरी का उद्घाटन किया।

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur