Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – हाथ वालों ने चलाई लात : पंजे के निशान वाली कांग्रेस पार्टी के धरने में आज लातो ने भी दिखाई करामात

, , ,

Video News – हाथ वालों ने चलाई लात : पंजे के निशान वाली कांग्रेस पार्टी के धरने में आज लातो ने भी दिखाई करामात

झुंझुनू में कांग्रेस प्रदर्शन में आज फिर से चले लात घूसे

कलेक्ट्रेट पर चल रहा था अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस का धरना

एक युवक बोल गया अगिनपथ योजना के पक्ष में, कांग्रेसियों ने चलाई लात

YouTube video

झुंझुनू, झुंझुनू जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली कांग्रेस की रैलियो में आज कल लात घूसे चलने का लगता है प्रचलन या संयोग सा हो गया है। या यूँ कहे पंजे के निशान वाली पार्टी के लोग आजकल लात भी चलाने लगे है तो भी अतिश्योक्ति नहीं होगी। दरअसल राज्यव्यापी आह्वान पर सेना भर्ती में अग्निपथ योजना के खिलाफ चल रहे आज धरने में लात घूसे चल गए। कांग्रेसियों ने एक युवक की पिटाई कर डाली, युवक को पुलिस ने मौके से हटाया। कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर अग्निपथ योजना के खिलाफ धरना चल रहा था। इस दौरान एक युवक धरने पर आया। उसने माइक लेकर कुछ बोलना चाहा, जिसके बाद वह अगिनपथ योजना के पक्ष में बोलने लगा। धरने का संचालन कर रहे जिला कांग्रेस के महामंत्री खलील बुड़ाना युवक से बाइक छीन लिया। इसके बाद उसको मौके से भाग जाने के लिए कहा। खलील बुड़ना उसके पीछे दौड़े और उस युवक को लात मारनी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस के जवान भी धरने पर आ गए। युवक को पकड़  कर उसको दूर लेकर गए। वही आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इससे पहले भी कलेक्ट्रेट पर ईडी के खिलाफ दिए गए धरने में कांग्रेसियों ने एक मंदबुद्धि व्यक्ति की पिटाई कर दी थी। उस मंदबुद्धि युवक ने भी भाजपा जिंदाबाद के नारे लगा दिए थे।